Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। सावन के दूसरे सोमवार सोने के भाव में में 100 रुपये की बढ़त रही। देश के बुलियन मार्केट में सोने का भाव 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 91,800 रुपये के पार है। एक किलो चांदी का रेट 1,16,000 रुपये पर है। आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।
हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और इसकी एक बड़ी वजह दुनिया भर में बढ़ते तनाव हैं। जैसे रूस पर यूरोपीय यूनियन के नए प्रतिबंध लगे हैं, तो कई निवेशकों ने अपने पैसे शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे जगहों से निकालकर सोने में लगाना शुरू कर दिया है। जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, तो लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। इसी बढ़ी हुई मांग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट चढ़े हैं, जिसका असर सीधे भारत के बाजारों में भी दिख रहा है। दूसरी तरफ, अमेरिकी डॉलर भी कमजोर हो रहा है। जब डॉलर गिरता है तो बाकी देशों की करंसी में सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे दुनियाभर में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है।
देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में सोमवार 21 जुलाई 2025 को सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।