Get App

Gold Price Today: 1 लाख रुपये के नीचे आया गोल्ड रेट, जानिये आज शाम 7 बजे का सोने का भाव

Gold Price Today: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। लगातार बिकवाली और ज्वैलरी की कमजोर डिमांड की वजह से सोने के दाम घटे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपये के नीचे आ चुका है। यहां जानें आज शाम सोमवार 23 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 7:43 PM
Gold Price Today: 1 लाख रुपये के नीचे आया गोल्ड रेट, जानिये आज शाम 7 बजे का सोने का भाव
Gold Price Today: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही।

Gold Price Today: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। लगातार बिकवाली और ज्वैलरी की कमजोर डिमांड की वजह से सोने के दाम घटे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपये के नीचे आ चुका है। वहीं, इंदौर के बाजार में सोने-चांदी दोनों के भाव में तेजी दर्ज की गई लेकिन दाम एक लाख रुपये से कम रहा। यहां जानें आज शाम सोमवार 23 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

दिल्ली में सोना 160 रुपये सस्ता

आज शाम दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 160 रुपये गिरकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि शुक्रवार को यह 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

हालांकि, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें