Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,950 रुपये उछलकर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
