Gold Rate Today: आज फिर हरे निशान पर खुला गोल्ड, जानिये गुरुवार 10 अप्रैल का सोने का भाव

Gold Rate Today: आज सुबह गोल्ड रेट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में आज मामूली तेजी है। लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने में बढ़त दिख रही है। सोना कल की तुलना में सिर्फ दस रुपये महंगा हुआ है

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज 10 अप्रैल को सोने का भाव हरे निशान पर खुला है।

Gold Rate Today: आज सुबह गोल्ड रेट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सोने के  भाव में आज मामूली तेजी है। लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने में बढ़त दिख रही है। सोना कल की तुलना में सिर्फ दस रुपये महंगा हुआ है।  देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव 90,400 रुपये के ऊपर है। चांदी का भाव 92,900 रुपये पर है।  यहां जानें सोने-चांदी का आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

गुरुवार 10 अप्रैल 2025  2025 को चांदी का रेट 92,900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट आई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,060 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 83,060 90,600
चेन्नई 82,910 90,450
मुंबई 82,910 90,450
कोलकाता 83,060 90,450
जयपुर 83,060 90,600
नोएडा 83,060 90,600
गाजियाबाद  83,060 90,600
लखनऊ 83,060 90,600
बंगलुरु 82,910 90,450
पटना 82,910 90,450

सोने में क्यों आई आज तेजी

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ की वजह से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं, जिसका असर भारत के बाजारों पर भी दिख रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $3163 से घटकर $3100 प्रति ग्राम तक आ गया है। भारत में सोने की कीमतें रोज बदलती हैं और ये ग्लोबल रेट, टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की कीमत पर निर्भर करती हैं।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: महावीर जयंती के बाद भी इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों नहीं दी छुट्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 10, 2025 8:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।