Gold Rate Today: 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना, एक महीने के निचले स्तर पर गोल्ड, गुरुवार 15 मई को सोने का भाव

Gold Rate Today: आज सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड अपने 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से करीब 6,000 रुपये सस्ता हो चुका है

अपडेटेड May 15, 2025 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: सोने का भाव अपने पीक से 6,000 रुपये सस्ता हो चुका है।

Gold Rate Today: आज  सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड अपने 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से करीब 6,000 रुपये सस्ता हो चुका है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 2,000 रुपये तक कम हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 94,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 86,200 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 15 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने के भाव में क्यों आ रही है गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आई है क्योंकि दुनिया भर में माहौल थोड़ा शांत हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव में कमी आई है, जिससे बाजारों को राहत मिली है। अब लोग सोने में पैसा लगाने की बजाय शेयर मार्केट जैसे विकल्पों को पसंद कर रहे हैं क्योंकि जब माहौल ठीक होता है, तो लोग रिस्क लेने को तैयार रहते हैं।


इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव खत्म होने की खबरों से भी सोने की मांग घट गई है। साथ ही डॉलर की कीमत बढ़ने और शेयर बाजार में तेजी आने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। कई निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपना सोना बेचना शुरू कर दिया है, जिससे दाम और ज्यादा गिर गए हैं।

दिल्ली-मुंबई में 15 मई 2025 सोने का रेट

गुरुवार 15 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 86,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 94,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 86,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 93,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 86,250 94,080
चेन्नई 86,100 93,930
मुंबई 86,100 93,930
कोलकाता 86,100 93,930
जयपुर 86,250 94,080
नोएडा 86,250 94,080
गाजियाबाद  86,250 94,080
लखनऊ 86,250 94,080
बंगलुरु 86,100 93,930
पटना 86,100 93,930

चांदी का रेट

गुरुवार 15 मई 2025 को चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में आज 900 रुपये की गिरावट आई है।

 कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Post Office: इंटरेस्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन कर सकते हैं डाउनलोड, शुरू हुई ऑनलाइन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।