Bank Holiday: आज शुक्रवार, 25 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holiday 25 September: क्या आज शुक्रवार, 25 सितंबर को आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? भारतीय रिजर्व बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, आज देश के एक शहर के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आपके शहर में खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक? जानिए अगले हफ्ते प्रस्तावित 3-दिवसीय बैंक हड़ताल से की पूरी डिटेल
हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है
Bank Holiday 25 September 2026: सितंबर का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आपके बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम पेंडिंग है तो ये खबर आके लिए है। अगर आप कल यानी शुक्रवार, 25 सितंबर को कैश निकालने, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के लिए बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन आम ग्राहकों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगी।
आइए आपको बताते हैं कि कल 25 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे, छुट्टी की असली वजह क्या है, आपके शहर का क्या स्टेटस है और अगले हफ्ते बैंकिंग सेवाओं पर क्या बड़ा असर पड़ने वाला है:
कल क्यों बंद हैं बैंक?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की शुरुआत में देश के अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और स्थानीय पर्वों के हिसाब से छुट्टियों की सूची जारी करता है। 25 सितंबर को सिक्किम और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में 'इन्द्रजात्रा' (Indrajatra) का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।
यह उत्सव मुख्य रूप से वर्षा और समृद्धि के देवता भगवान इंद्र के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित होता है। सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए RBI ने 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत इस दिन सिक्किम राज्य (गंगटोक सर्कल) में बैंकों के लिए आधिकारिक छुट्टी घोषित की है।
आपके राज्य में क्या रहेगा स्टेटस?
चूंकि 25 सितंबर की छुट्टी एक क्षेत्रीय अवकाश है, इसलिए इसका प्रभाव पूरे भारत पर नहीं पड़ेगा:
यहां पूरी तरह बंद रहेंगे बैंक: सिक्किम राज्य के सभी सार्वजनिक, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक।
यहां सामान्य दिनों की तरह होगा काम: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के सभी राज्यों में बैंक काउंटर अपने तय समय पर खुलेंगे।
25 सितंबर को ही निपटा लें काम, वरना 5 दिनों तक अटक सकते हैं पैसे!
भले ही कल आपके शहर में बैंक खुले हों, लेकिन ढिलाई बरतना भारी पड़ सकता है। 25 सितंबर की शाम से पहले अपने चेक जमा करने या बड़े ट्रांजैक्शन हर हाल में पूरे कर लें। इसके पीछे की वजह आगे का बेहद चुनौतीपूर्ण बैंकिंग शेड्यूल है:
26 सितंबर (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक देश के सभी छोटे-बड़े बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
28 से 30 सितंबर (संभावित 3-दिवसीय बैंक हड़ताल): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे वर्किंग और अन्य मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यदि यह हड़ताल होती है, तो महीने के आखिरी 3 दिनों तक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है।
बैंक बंद रहने पर कैसे होंगे आपके बैंकिंग काम?
अगर आप सिक्किम में हैं या आने वाले वीकेंड और हड़ताल के दौरान बैंक शाखा बंद मिलती है, तो भी आपकी रोजमर्रा की वित्तीय जरूरतें प्रभावित नहीं होंगी। आप इन डिजिटल विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर: NEFT, RTGS, IMPS और UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM) सेवाएं बिना रुके 24 घंटे काम करेंगी।
कैश जमा व निकासी: नजदीकी ATM और कैश डिपॉजिट सह-निकासी मशीनों (ADWM) से नगद का लेन-देन किया जा सकेगा।
स्टेटमेंट और बैलेंस जांच: नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप या व्हॉट्सएप बैंकिंग के जरिए बैलेंस और स्टेटमेंट चेक किया जा सकता है।
अगर आप सिक्किम में नहीं हैं, तो कल शुक्रवार 25 सितंबर का दिन आपके पास बैंकिंग काम निपटाने का सबसे सुनहरा मौका है। 26 सितंबर के चौथे शनिवार की छुट्टी और उसके बाद अगले हफ्ते प्रस्तावित 3-दिवसीय बैंक हड़तालको देखते हुए अपने ड्राफ्ट बनवाने, चेक क्लियर कराने या कैश जमा करने जैसे पेंडिंग काम कल दोपहर तक ही पूरे कर लें, ताकि महीने के आखिरी दिनों में आपको किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।