Gold Rate Today: आज गुरुवार 29 मई को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल की तुलना में सोने का दाम में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,100 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 29 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
भारत में क्यों आ रही है सोने में लगातार गिरावट
सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कम होना है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक बातचीत तेज होने से निवेशकों को अब सोने को सुरक्षित निवेश मानने की जरूरत कम लग रही है, जिससे इसकी खरीद घटी है। इसी कारण सोने की कीमत 3,350 डॉलर से गिरकर 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके अलावा, डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा बढ़ाने से भी सोने की घरेलू मांग पर असर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के कारण लोग अब दूसरे निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और गिर सकती हैं।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 29 मई 2025
गुरुवार 29 मई को सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये की गिरावट रही। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट 380 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने में करीबन 300 रुपये तकी गिरावट रही।यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
चांदी का आज का रेट - 29 मई 2025
गुरुवार 29 मई 2025 को चांदी का भाव 99,900 रुपये रही। कल चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।