Get App

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई बड़ी गिरावट! जानिये गुरुवार 29 मई को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: आज गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग का कम होना है। अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार बढ़ने से लोग सोने को सुरक्षित निवेश नहीं मान रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है। यहां जानें आज गुरुवार 29 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2025 पर 11:12 AM
Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई बड़ी गिरावट! जानिये गुरुवार 29 मई को कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन 29 मई को सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 29 मई को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल की तुलना में सोने का दाम में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,100 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 29 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

भारत में क्यों आ रही है सोने में लगातार गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कम होना है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक बातचीत तेज होने से निवेशकों को अब सोने को सुरक्षित निवेश मानने की जरूरत कम लग रही है, जिससे इसकी खरीद घटी है। इसी कारण सोने की कीमत 3,350 डॉलर से गिरकर 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके अलावा, डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा बढ़ाने से भी सोने की घरेलू मांग पर असर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के कारण लोग अब दूसरे निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और गिर सकती हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 29 मई 2025

सब समाचार

+ और भी पढ़ें