Credit Cards

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिये मंगलवार 13 मई को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,500 पर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड May 13, 2025 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड।

Gold Rate Today: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,500 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने के भाव में क्यों आ रही है गिरावट

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में आई नरमी है। अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए रोक दिया, जिससे वैश्विक बाजारों में व्यापार तनाव में राहत देखी गई। इसके चलते निवेशकों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प से पैसा निकालकर अन्य एसेट्स की ओर रुख किया। नतीजतन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।


इसके अलावा, रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावनाएं और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में कमी जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने भी बाजार में स्थिरता का संकेत दिया। इससे सोने की मांग में और गिरावट आई क्योंकि अनिश्चितता के समय में ही आमतौर पर सोने को एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। साथ ही, शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला, जिससे निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए सोना बेचना शुरू किया।

दिल्ली-मुंबई में 13 मई 2025 सोने का रेट

मंगलवार 13 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 87,650 95,610
चेन्नई 87,500 95,460
मुंबई 87,500 95,460
कोलकाता 87,500 95,460
जयपुर 87,650 95,610
नोएडा 87,650 95,610
गाजियाबाद  87,650 95,610
लखनऊ 87,650 95,610
बंगलुरु 87,500 95,460
पटना 87,500 95,460

चांदी का रेट

मंगलवार 13 मई 2025 को चांदी का भाव 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। ये कल के भाव पर ही ट्रेड कर रहा है।

 कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

केनरा बैंक, BOB और PNB ने ग्राहकों को दी खुशखबरी! घटाया MCLR, जानिये कितनी कम होगी होम लोन EMI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।