Get App

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिये मंगलवार 13 मई को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,500 पर कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 10:02 AM
Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिये मंगलवार 13 मई को कितनी कम हुई कीमत
Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड।

Gold Rate Today: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,500 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने के भाव में क्यों आ रही है गिरावट

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में आई नरमी है। अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए रोक दिया, जिससे वैश्विक बाजारों में व्यापार तनाव में राहत देखी गई। इसके चलते निवेशकों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प से पैसा निकालकर अन्य एसेट्स की ओर रुख किया। नतीजतन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा, रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावनाएं और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में कमी जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने भी बाजार में स्थिरता का संकेत दिया। इससे सोने की मांग में और गिरावट आई क्योंकि अनिश्चितता के समय में ही आमतौर पर सोने को एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। साथ ही, शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला, जिससे निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए सोना बेचना शुरू किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें