Get App

FD मैच्योरिटी के बाद पैसा निकालना भूल गए तो क्या होगा? समझिए RBI के नियम और ब्याज का पूरा हिसाब

FD Maturity: FD की मैच्योरिटी के बाद पैसा निकालना भूल गए तो क्या होगा? क्या रकम अपने आप रिन्यू हो जाएगी, कितना ब्याज मिलेगा और 10 साल बाद पैसा कहां जाएगा? RBI के नियमों के मुताबिक समझिए बाद पैसे के नियम।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 6:58 AM
FD मैच्योरिटी के बाद पैसा निकालना भूल गए तो क्या होगा? समझिए RBI के नियम और ब्याज का पूरा हिसाब
FD की अवधि पूरी होने के बाद बैंक आपके दिए मैच्योरिटी निर्देश के हिसाब से रकम का निपटारा करता है।

FD Maturity: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को सुरक्षित निवेश माना जाता है। पैसा एक तय अवधि के लिए जमा किया और ब्याज दर भी पहले से पता होती है। लेकिन कई बार FD की मैच्योरिटी डेट निकल जाती है और निवेशक को पता ही नहीं चलता।

फिर सवाल उठता है... पैसा कहां गया? क्या FD अपने आप रिन्यू हो गई? अगर पैसा बैंक में ही पड़ा है तो कितना ब्याज मिलेगा? और अगर 10 साल तक किसी ने रकम पर ध्यान नहीं दिया तो उसका क्या होगा?

मैच्योरिटी के बाद FD का क्या होता है?

FD की अवधि पूरी होने के बाद बैंक आपके दिए मैच्योरिटी निर्देश के हिसाब से रकम का निपटारा करता है। अगर आपने ऑटो रिन्युअल का विकल्प चुना है, तो FD दोबारा रिन्यू हो सकती है। ऐसे में नई FD पर उस समय लागू ब्याज दर मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें