Get App

Gold Rate Today: सोने में लगातार आ रही है गिरावट, जानिये 20 अगस्त का गोल्ड रेट

Gold Rate Today Wednesday 20 August 2025: आज बुधवार 20 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। कल सोमवार की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 600 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 550 रुपये तक कम हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 10:36 AM
Gold Rate Today: सोने में लगातार आ रही है गिरावट, जानिये 20 अगस्त का गोल्ड रेट
Gold Silver Rate: आज 20 अगस्त को सोने-चांदी का रेट कम हुआ है।

Gold Rate Today Wednesday 20 August 2025: आज बुधवार 20 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। कल सोमवार की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 600 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 550 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव  1,00,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 91,800 रुपये के आसपास बना हुआ है। यहां जानें 20 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश के बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी के दाम में आज 2000 रुपये तक कम हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद और इंटरनेशनल माहौल में शांति नजर आने से सोने की कीमतें लगातार कम हो रही है।

बुधवार 20 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,950 1,00,300
चेन्नई 91,800 1,00,150
मुंबई 91,800 1,00,150
कोलकाता 91,800 1,00,300
जयपुर 91,950 1,00,300
नोएडा 91,950 1,00,300
गाजियाबाद  91,950 1,00,300
लखनऊ 91,950 1,00,300
बंगलुरु 91,800 1,00,150
पटना 91,800 1,00,150

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें