Gold Price Today 22 April 2024: सोमवार 22 अप्रैल 2024 को सोने की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई क्योंकि मिडिल ईस्ट में संघर्ष की चिंताएं कम होने से निवेशकों ने रिस्क वाली ऐसेट्स में में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। एक्सपर्ट का कहना है कि सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की अपील कम हो गई है। रॉयटर्स के अनुसार फ्यूचर सोने में 1.2% की गिरावट दर्ज की गई, जो 2,362.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1.6% गिरकर 2,376.10 डॉलर पर आ गया।
आखिर क्यों कम हुआ सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना 1.04% गिरकर ₹72,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बढ़ते बॉन्ड यील्ड ने सोने की कीमतों में गिरावट को और बढ़ा दिया है। ईरान पर इजराइल द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन हमले और फिर तेहरान की तरफ से धीमी प्रतिक्रिया हुई। जिसने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की चिंताओं को कम कर दिया है। इससे सोने जैसी सुरक्षित-एसेट्स की आवश्यकता को कम कर दिया है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के तुरंत दरों में कटौती की संभावना कम होना है। रिपोर्टों से पता चलता है कि सितंबर तक दरों में कटौती नहीं हो सकती है, जिससे महंगाई के खिलाफ लड़ने के तौर पर सोने की मांग कम हो गई है।
साल 2030 तक 1.68 लाख तक पहुंच सकता है सोना
मौजूदा झटके के बावजूद एक्सपर्ट सोने में लंबे समय के निवेश के लिए आशावादी बने हुए हैं। सिटी रिसर्च ने 2024 की दूसरी छमाही के दौरान गोल्ड में उछाल का अनुमान लगाया है, जिसमें सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, दूसरी तिमाही के अंत से पहले कीमतों में अस्थायी गिरावट हो सकती है। हाल ही में सीएनबीसी आवाज से बातचीत में विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लूनिया ने अनुमान लगाया कि साल 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
इंदौर में कम हुआ सोने का भाव
इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार 22 अप्रैल 2024 को सोने के भाव में 750 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 1400 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई।
सोना 74700 रुपये प्रति 10 ग्राम,
चांदी 82000 रुपये प्रति किलोग्राम,
चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड का आज का रेट