Gold Silver Price Today : सोमवार 16 मार्च को MCX पर सोने की कीमतों में 1% से ज़्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। US फेडरल रिज़र्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम हो कमजोर हो गई हैं। US-ईरान के बीच चल रहे तनाव से महंगाई का खतरा बढ़ गया है और इस बात की चिंता भी बढ़ गई है कि आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ रही है। ऐसे में US फेड से दरों में कटौती की उम्मीद फीकी पड़ गई है। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 10.50 बजे के आसपास MCX पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 2064 रुपए यानी 1.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 156290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 5,935.00 रुपए यानी 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 253,500 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
28 फरवरी को शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के रास्ते होने वाला तेल का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। इसके चलते तेल की कीमतों में उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं,जिससे दुनिया भर में महंगाई का दबाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.20 फीसदी की नरमी आई, लेकिन यह 100 के निशान से ऊपर बना हुआ है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। इस बीच,बदलते भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक हालात को देखते हुए,US फेडरल रिज़र्व से 18 मार्च को दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है। चौथी तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमिक ग्रोथ उम्मीद से कमज़ोर रही है। चौथी तिमाही में अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 0.7% सालाना की दर से बढ़ा। हालांकि इसके 1.4% पर रहने का अनुमान लगाया गया था।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का मार्च वायदा 9.20 रुपए यानी 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,178.25 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, कच्चे तेल का अप्रैल वायदा 180 रुपए यानी 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 9,128 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि, नैचुरल गैस का मार्च वायदा 0.80 रुपए यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 290.80 रुपए पर और ELECDMBL मार्च 335.00 रुपए यानी 6.54 फीसदी की गिरावट के साथ 4,792 रुपए पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज एल्युमीनियम और गोल्ड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स एल्युमीनियम मार्च वायदा में 343 रुपए के आसपास, 340 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 351 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, ग्लोड अप्रैल वायदा में इनकी 157700 रुपए के आसपास, 157000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 159200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।