Get App

Gold Rates: इस दिवाली 80,000 का भाव महंगा लग रहा है तो अगली दिवाली तक 2,52000/28 ग्राम के लिए रहिए तैयार

Gold के लिए यह साल शानदार रहा है। 2024 की जनवरी में गोल्ड की कीमत 2,058 डॉलर प्रति औंस थी। फरवरी में इसमें हल्की गिरावट आई। कीमत 1,992 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। लेकिन, अक्टूबर में कीमत 2,740 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले कभी गोल्ड का भाव इस लेवल पर नहीं गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 2:35 PM
Gold Rates: इस दिवाली 80,000 का भाव महंगा लग रहा है तो अगली दिवाली तक 2,52000/28 ग्राम के लिए रहिए तैयार
गोल्ड ने 2024 में 38 फीसदी ( डॉलर में) रिटर्न दिया है।

गोल्ड ने इस साल ऊंचाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 2024 की जनवरी में गोल्ड की कीमत 2058 डॉलर प्रति औंस थी। एक औंस 28.34 ग्राम के बराबर होती है। इस साल फरवरी में हल्की गिरावट आई थी। तब गोल्ड की कीमत 1,992 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। लेकिन, अक्टूबर में कीमत 2,740 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले कभी गोल्ड का भाव इस लेवल पर नहीं गया था। गोल्ड ने 2024 में 38 फीसदी ( डॉलर में) रिटर्न दिया है। इंडिया में गोल्ड का प्राइस 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यह 29 फीसदी रिटर्न है। इस हिसाब से देखें तो 28 ग्राम का भाव अगली दिवाली तक 2,52,000 रुपए तक जा सकता है।

क्या लगातार चढ़ रहा है गोल्ड?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड (Gold) की मांग बढ़ने की कई वजहें हैं। पहला, पिछले साल अक्टूबर में इजराइल पर हमास के हमले के बाद मध्यपूर्व में तनाव बढ़ गया। उसके बाद से लगातार मध्यपूर्व में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जब कभी अनिश्चितिता की स्थिति होती है, सोने की मांग (Gold Demand) बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि सोने को निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया माना जाता है। दूसरा, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। अगले महीने 5 तारीख को वोटिंग होगी। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ट ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। तीसरा, अमेरिका में अगले महीने इंटरेस्ट रेट में कमी आ सकती है। इसका असर भी सोने पर पड़ने की उम्मीद है।

जल्द गोल्ड 3000 डॉलर तक जा सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें