Gold Silver Price Today 22 March 2023: आज नवरात्रि के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 574 रुपये की गिरावट आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 58,614 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,188 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी गिरावट रही। चांदी का रेट 68,250 रुपये रहा।
58,600 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 22 मार्च को 58,614 रुपये पर है। गोल्ड का भाव शाम को 59,188 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 474 रुपये गिरकर 53,690 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड कल 59,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था लेकिन आज इसमें करेक्शन आया है और ये 58,000 के ऊपर है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर कब तक आएगा।