Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज फिर आई गिरावट, 47000 रुपये के नीचे आया 22 कैरेट गोल्ड का भाव

ज्वैलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 336 रुपये गिरकर 51,000 रुपये पर आ गया

अपडेटेड May 04, 2022 पर 12:57 PM
ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,000 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 4th May: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ज्वैलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 336 रुपये गिरकर 51,000 रुपये पर आ गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,000 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

51,000 पर आ गया सोने का भाव 

24 कैरेट सोने का भाव 51,000 रुपये पर खुला। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,336 रुपये पर बंद हुआ था। कल अक्षय तृतीया के कारण सर्राफा बाजार बंद था। छुट्टी के कारण रेट जारी नहीं किए गए। आज रेट में 336 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,796 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,716 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,250 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,835 रुपये रहा।


IBJA पर सुबह का रेट

 

मेटल 4 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 2 मई रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51000 51336 -336
Gold 995 (23 कैरेट) 50796 51130 -334
Gold 916 (22 कैरेट) 46716 47024 -308
Gold 750 (18 कैरेट) 38250 38502 -252
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29835 30032 -197
Silver 999 62474 Rs/Kg 62950 Rs/Kg -476 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,474  रुपये रहा। चांदी का सोमवार को दाम 62,950 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 476 रुपये की गिरावट आई।

 

आज फिर सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। आज फिर सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई।

 

LIC का मेगा इश्यू खुलते ही 12% सब्सक्राइब हुआ, जानिए किस कैटेगेरी में मिल रहा कैसा रिस्पॉन्स

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।