Gold Silver Price Today 10 March 2023: आज शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी रही लेकिन चांदी में गिरावट आई। 10 ग्राम सोने का भाव 55,500 रुपये के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 321 रुपये चढ़कर 55,607 रुपये पर खुला लेकिन शाम को 55,669 रुपये पर बंद हुआ। कल गुरुवार 10 ग्राम सोने का भाव 55,286 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी नरमी रही। सिल्वर का रेट सुबह 286 रुपये गिरकर 61,557 रुपये पर खुला लेकिन शाम को भाव 61,791 रुपये पर बंद हुआ। शाम तक ये गिरावट गुरुवार के बंद भाव की तुलना में सिर्फ 2 रुपये की रह गई थी। गुरुवार की शाम को सिल्वर का रेट 61,793 रुपये पर बंद हुआ था।
55,500 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 10 मार्च को 55,607 रुपये पर खुला और शाम को 55669 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 50,993 रुपये पर बंद हआ। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।
शाम को इतने पर बंद हुआ गोल्ड
शाम को भी कायम रही सोने के भाव में तेजी।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 55,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।