Gold Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, चेक करें इंदौर में गोल्ड का रेट

Gold Price: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 522 रुपये की तेजी के साथ 89,702 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 8:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई।

Gold Price: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 522 रुपये की तेजी के साथ 89,702 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 522 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 89,702 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 26,177 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

इंदौर में सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी


इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 74500 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 87600 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 950 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Amazon-Flipkart फेस्टिव सीजन सेल इस तारीख से होगी शुरू! मोबाइल पर मिलेंगे ये खास ऑफर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।