Gold Price: सोने से ज्यादा चमकी चांदी, सिल्वर में आई 3,000 रुपये की तेजी, चेक करें रेट

Gold Silver Price Today 14 March 2023: आज मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का भाव 57,700 रुपये के ऊपर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 804 रुपये चढ़कर 57,772 रुपये पर खुला। कल सोमवर को 10 ग्राम सोने का भाव 56,968 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम सोने के रेट में 800 रुपये से अधिक की तेजी आई।

Gold Silver Price Today 14 March 2023: आज मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का भाव 57,700 रुपये के ऊपर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 804 रुपये चढ़कर 57,772 रुपये पर खुला। कल सोमवर को 10 ग्राम सोने का भाव 56,968 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में बड़ी तेजी नजर आई। सिल्वर का रेट आज 2,955 रुपये चढ़कर 66,621 रुपये पर आ गया। कल शाम को सिल्वर का रेट 66,621 रुपये पर बंद हुआ था।

57,700 रुपये के ऊपर गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 14 मार्च को  57,772 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 52,919 रुपये पर  नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का  रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल शाम के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव

मेटल 14 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)  57772 56968 804
Gold 995 (23 कैरेट) 57541 56740 801
Gold 916 (22 कैरेट) 52919 52182 737
Gold 750 (18 कैरेट) 43329 42726 567
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33797 33326 471
Silver 999 66621 Rs/Kg 63666 Rs/Kg  2,955Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 57,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।

GAIL ने 4 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान, यह रिकॉर्ड डेट हुई है फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।