GAIL ने 4 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान, यह रिकॉर्ड डेट हुई है फिक्स

Gail Share Price: मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के तहत आने वाली दिग्गज महारत्न कंपनी GAIL (India) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। गेल के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड डायरेक्टर्स की बैठक में डिविडेंड के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 12:09 PM
GAIL के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 शानदार नहीं रही। गेल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 92 फीसदी गिरकर 245 करोड़ रुपये पर आ गया।

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के तहत आने वाली दिग्गज महारत्न कंपनी GAIL (India) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। गेल के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड डायरेक्टर्स की बैठक में डिविडेंड के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च फिक्स किया गया है। शेयरों की बात करें तो आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 0.23 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 110 रुपये के भाव (Gail Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।

सरकार को कितना डिविडेंड देगी GAIL?

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक गेल ने वित्त वर्ष चार रुपये के अंतरिम डिविडेंड के लिए 21 मार्च का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी शेयरधारकों को करीब 2630 करोड़ रुपये का डिविडेंड देगी जिसमें से सरकार 1355 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। सरकार की गेल में 51.52 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे पहले गेल ने चालू वित्त वर्ष में पिछले साल अगस्त 2022 में भी एक रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।


Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने बदली स्ट्रैटजी, अब NFT को नहीं देगी सपोर्ट लेकिन क्रिएटर्स के लिए जारी रहेगा ये काम

कंपनी की कैसी है सेहत

गेल के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 शानदार नहीं रही। गेल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 92 फीसदी गिरकर 245 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि इसकी आय 37.2 फीसदी उछलकर 35380 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

शेयरों की क्या है स्थिति

गेल के शेयर पिछले साल 19 अप्रैल 2022 को 115.69 रुपये पर थे जो एक साल का हाई है। इसके बाद अगले पांच महीने में ही यह 28 फीसदी से ज्यादा टूटकर 26 सितंबर 2022 को 83 रुपये के भाव पर आ गया जो एक साल का निचला स्तर है। हालांकि फिर शेयरों की खरीदारी बढ़ी और अब तक यह 33 फीसदी रिकवर हो चुका है। इसके शेयर आज 110 रुपये के भाव पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।