Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी तेजी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 20th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 412 रुपये चढ़कर 56,587 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 1:07 PM
सोने के भाव में आज बड़ी तेजी देखने को मिली है।

Gold Silver Price Today 20th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 412 रुपये चढ़कर 56,587 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,175 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 1,212 रुपये चढ़कर 65,712 रुपये पर आ गया है।

56,500 के ऊपर गोल्ड का रेट 

गोल्ड 56,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 378 रुपये चढ़कर 51,834 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते हफ्ते के शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 20 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56587 56175 412
Gold 995 (23 कैरेट) 56360 55950 410
Gold 916 (22 कैरेट) 51834 51456 378
Gold 750 (18 कैरेट) 42440 42131 309
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33103 32862 241
Silver 999 65712 Rs/Kg 64500 Rs/Kg 1,212 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में जारी रह सकती है तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Macfos IPO: खुदरा निवेशक जमकर लगा रहे पैसे, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत, निवेश से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।