Gold Silver Price Today 20th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 412 रुपये चढ़कर 56,587 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,175 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 1,212 रुपये चढ़कर 65,712 रुपये पर आ गया है।
