Gold Price: आज सोने और चांदी के भाव में रही तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 13 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। सोने का रेट 130 रुपये चढ़कर 60,743 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,613 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 13 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। सोने का रेट 130 रुपये चढ़कर 60,743 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,613 रुपये पर बंद हुआ। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 681 रुपये चढ़कर 75,621 रुपये पर कारोबार करता दिखा। चांदी का रेट आज 75,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

60,700 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 13 अप्रैल को 60,743 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड  119 रुपये की मजबूती के साथ 55,641 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 12 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 13 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 12 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60743 60613 130
Gold 995 (23 कैरेट) 60500 60370 130
Gold 916 (22 कैरेट) 55641 55522 119
Gold 750 (18 कैरेट) 45557 45460 97
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35535 35459 76
Silver 999 75621 Rs/Kg 74940 Rs/Kg 681 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

शॉर्ट कॉल : TCS, Concor, Puravankara और Titagarh पर रहेगी मार्केट की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।