Gold Silver Price Today: सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा, जानें क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today: सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52600 रुपये के ऊपर चला गया है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई

Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52600 रुपये के ऊपर चला गया है।  ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 135 रुपये चढ़ गया। कल सोने का भाव 52,510 रुपये पर बंद हुआ था। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 52,645 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,510 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 135 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,435 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,223 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  39,484 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30797 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 12 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 11अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52645 52510 135
Gold 995 (23 कैरेट) 52434 52300 134
Gold 916 (22 कैरेट) 48223 48099 124
Gold 750 (18 कैरेट) 39484 39383 101
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30797 30718 79
Silver 999 68150 Rs/Kg 67672 Rs/Kg 478 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 68150 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,672 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 478 रुपये की तेजी आई।

आज फिर सोने और चांदी के भाव में आई तेजी आज फिर सोने और चांदी के भाव में तेजी आई

Share Market Live Update: बाजार में गिरावट बढ़ी, मेटल, रियल्टी, ऑटो शेयर फिसले, Adani Wilmar में सबसे ज्यादा हलचल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।