Closing Bell: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे हुआ बंद, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटे - share market live updates stock market today apr 12 latest news bse nse sensex nifty coronavirus natural gas wipro | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 12, 2022/ 3:38 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे हुआ बंद, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटे

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 58,576.37 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 144.65 अंक यानी 0.82 फीसदी टूटकर 17,530.30 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में बिकवाली देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। 2 दिनों की तेजी के बाद आज मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.45 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, रियल्टी, IT, PSE शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स

Stock Market live
APRIL 12, 20223:35 PM IST

Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में बिकवाली देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। 2 दिनों की तेजी के बाद आज मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.45 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, रियल्टी, IT, PSE शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 58,576.37 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 144.65 अंक यानी 0.82 फीसदी टूटकर 17,530.30 के स्तर पर बंद हुआ

APRIL 12, 20223:28 PM IST

वर्कप्लेस पर कम फ्लेक्सिबिलिटी से 72% महिलाएं नौकरी रिजेक्ट करती हैं: स्टडी

नौकरी के नियम फ्लेक्सिबल (Flexible) नहीं होने से वुमेन वर्कफोर्स (Women Workforce) का पूरा इस्तेमाल नहीं हो रहा है। वर्कप्लेस पर फ्लेक्सिबिलिटी डिमांड करने के लिए महिलाओं को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। सपोर्टिंग वर्क इनवायरनमेंट (Supporting Work Environment) की कमी से करीब 72 फीसदी महिलाएं जॉब रोल रिजेक्ट कर देती हैं। फ्लेक्सिबल वर्किंग से उनकी सैलरी तक काट दी जाती है। लिंक्डइन (LinkedIn) के सर्वे से यह जानकारी मिली है।

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने मंगलवार को सर्वे के नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक, कम से कम 83 फीसदी महिलाओं ने यह समझ लिया है कि वे काम में लचीलापन चाहती हैं। लिंक्डइन ने कहा है कि 72 फीसदी महिलाएं इसलिए जॉब रोल्स रिजेक्ट कर देती हैं, क्योंकि उन्हें फ्लेक्सिबली काम करने की इजाजत नहीं दी जाती है।

APRIL 12, 20223:04 PM IST

राकेश झुनझुनवाला ने इस दिग्गज ऑटो कंपनी में बेची हिस्सेदारी, शेयरों में आई गिरावट

आज दोपहर के कारोबारी सत्र में Escorts के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे थे। बता दें कि अभी एक दिन पहले ही दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी Escorts में अपनी हिस्सेदारी बेची है। 31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में Escorts में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 75 लाख इक्विटी शेयर या 5.68 फीसदी थी। वहीं वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला का नाम Escorts के उन शेयरधारकों की सूची से बाहर है जिनकी कंपनी में 1 फीसदी या उससे ज्यादा की हिस्सेदारी है।इसका मतलब यह है कि दिसंबर 2015 तक बिगबुल ने मार्च -जनवरी 2022 की अवधि में कंपनी में मुनाफावसूली की। बतातें चलें कि यह स्टॉक अभी दबाव में तल रहा है। पिछले 5 दिनों में इसमें 17 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

APRIL 12, 20222:02 PM IST


Share Market Update- बाजार में गिरावट बढ़ी है। मिडकैप में 2 माह की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट आई है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली हावी है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट आई है।

APRIL 12, 20221:56 PM IST

Paytm के शेयर पिछले दो दिनों 16% चढ़े, 700 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं शेयर

Paytm Stock Price: पेटीएम के CEO विजय शेखर शर्मा ने जब से कंपनी के शेयरों में गिरावट पर सफाई दी है तब से शेयरों में मजबूती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है। सिर्फ दो कारोबारी सेशन में ही Paytm के शेयर 16% तक चढ़ चुके हैं। आज सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर 709 रुपए तक पहुंच गए थे। हालांकि बाद में कंपनी के शेयरों में हल्की कमजोरी आई। दोपहर 1.19 पर Paytm के शेयर 0.32% ऊपर 689.95 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।

पिछले दो दिनों में Paytm के शेयर 617 रुपए से बढ़कर 709 रुपए तक पहुंच गए थे। Paytm के शेयरों का फ्रेश ब्रेकआउट लेवल 620 रुपए है। पिछले हफ्ते 6 अप्रैल को विजय शेखर शर्मा ने बताया था कि IPO की लिस्टिंग के बाद क्यों शेयरों में लगातार गिरावट रही। उन्होंने कहा कि बाजार के बहुत ज्यादा उथलपुथल के कारण Paytm के शेयरों में बिकवाली आई थी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग नवंबर 2021 में 2150 रुपए पर हुई थी। हालांकि तब से अब तक Paytm के शेयर 60% से ज्यादा टूट चुके हैं।

APRIL 12, 20221:27 PM IST

Crypto में पेमेंट को मंजूरी नहीं देगा ईरान, Digital Rial लॉन्च की कर रहा तैयारी

Iran ban Crypto Payments : ईरान पेमेंट के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसीज (cryptocurrencies) को मान्यता नहीं देगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने हाल में ऐसे संकेत दिए हैं। उनका बयान इसलिए ज्यादा अहम है, क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान ने देश में डिजिटल कॉइन (digital coins) जारी करने के लिए नियमों का ऐलान किया है। उधर, ईरान अपनी “क्रिप्टो रियाल” (crypto rial) पर काम कर रहा है, जिसका पायलट चरण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।ईरान के डिप्टी मिनिस्टर ऑफ कम्युनिकेशंस रजा बघेरी ने कहा कि बिटकॉइन (bitcoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को लीगल टेंडर नहीं माना जाएगा। ईरान के मिनिस्टर ने क्रिप्टोकरेंसीज के स्टोरेज और एक्सचेंज से जुड़े नियामकीय मामलों पर चर्चा करते हुए कहा, “हम क्रिप्टोकरेंसीज से पेमेंट को मान्यता नहीं देते हैं।”

APRIL 12, 20221:12 PM IST

Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52600 रुपये के ऊपर चला गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 135 रुपये चढ़ गया। कल सोने का भाव 52,510 रुपये पर बंद हुआ था। 24 कैरेट सोने का भाव 52,645 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,510 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 135 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,435 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,223 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,484 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30797 रुपये रहा।

APRIL 12, 202212:49 PM IST

Delta Corp के शेयर आज के (12 अप्रैल) शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी से ज्यादा फिसल गए। कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजों के आने के बाद आज ये गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये पिछले साल की इसी अवधि के 57.8 करोड़ रुपए से घटकर 48.1 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 211.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 218.3 करोड़ रुपए पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 79.2 करोड़ रुपए से घटकर 69 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, एबिटडा मार्जिन 37.5 फीसदी से घटकर 37.5 फीसदी पर आ गया है। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने 125 फीसदी यानी 1.25 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिवीडेंड का भी एलान किया है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने Daman Entertainment Private Limited और Daman Hospitality Private Limited के डेल्टा कॉर्प के साथ विलय से संबंधित ड्राफ्ट स्कीम ऑफ अमलगमेशन को भी मंजूरी दे दी है।

APRIL 12, 202212:31 PM IST

Adani Green के शेयरों में 1 महीने में दिखी 50% की तेजी, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगी ये मजबूती

2021 मे तमाम मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले हैं। जिन्होंने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 2022 में भी कई मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है। Adani Green 2022 का एक ऐसा ही मल्टीबैदर स्टॉक साबित हुआ है। इस साल अब तक यह शेयर 110 फीसदी भागा है और 1345 रुपये से बढ़कर 2795 रुपये पर नजर आ रहा है। इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान पिछले 1 महीने के दौरान आई तेजी का है। पिछले 1 महीने के दौरान यह स्टॉक करीब 50 फीसदी की तेजी के साथ 1822 रुपये से बढ़कर 2795 रुपये पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि कंपनी के फंडामेटल काफी मजबूत है जिनके दम पर 2022 के शुरुआत से इस शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। वर्तमान में अदानी ग्रीन भारत की दसवीं सबसे बड़ी, सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.41 लाख करोड़ रुपये है।

APRIL 12, 202212:08 PM IST

$90 का होगा कच्चा तेल?

कच्चा तेल $100 के नीचे फिसला है। आज ब्रेंट का भाव $98.93 तक लुढ़का है। 17 मार्च के बाद पहली बार ब्रेंट $100 के नीचे खुला है। ब्रेंट में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट जारी है। 3 हफ्तों में ब्रेंट 17.50% से ज्यादा लुढ़का है। अप्रैल में अब तक ब्रेंट 7% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं WTI का भाव $97 के नीचे लुढ़का है। आज WTI का भाव $94.88 तक लुढ़का है।

3 हफ्तों की चाल

कच्चा तेल के 3 हफ्तों के चाल पर नजर डालें तो ब्रेंट 17.61 फीसदी गिरा है वहीं WTI में 16 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।

क्यों जारी है गिरावट?

चीन में लॉकडाउन से डिमांड घटने की आशंका से कच्चा तेल फिसला है। ब्रेंट 100 डॉलर के नीचे आया । ब्रेंट में कमजोरी सप्लाई बढ़ने की संभावना से बढ़ी है। IEA देश, SPR से क्रूड जारी करेंगे । IEA देश मई से SPR से क्रूड जारी करेंगे। US करीब 6 करोड़ बैरल जारी करेगा। US 6 महीने में 18 करोड़ बैरल क्रूड जारी करेगा। चीन में कोरोना संक्रमण में आई तेजी शंघाई में बीते 1 दिन में 25000 से ज्यादा मामले आई। कोरोना के कराण चीन में सख्त लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के कारण चीन में मांग घटने की आशंका है।

APRIL 12, 202211:56 AM IST

CoinSwitch Kuber : भारत में अब क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की खरीद-फरोख्त खासी मुश्किल होती दिख रही है। क्रिप्टो एग्रीगेटर कॉइनस्विच कुबेर ने मंगलवार की सुबह अपने एप्लीकेशन पर रुपये से जुड़ी अपनी सभी डिपॉजिट सेवाओं को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया है। इससे कंपनी के मोबाइल एप्लीकेशन पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के साथ-साथ एनईएफटी/ आरटीजीएस/ आईएमपीएस के जरिये बैंक ट्रांसफर रूट से रुपये में होने वाले डिपॉजिट बंद हो गए हैं। इस घटनाक्रम के बारे में कॉइनस्विच कुबेर की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वजीरएक्स (WazirX), जेबपे (ZebPay) और जिओटस (Giottus) जैसे क्रिप्टो एक्सचेंजेस पर 10 अप्रैल को ट्रेडिंग वॉल्यूम घटकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गया था। इसके लिए देश में क्रिप्टो रेगुलेशंस को लेकर अनिश्चितता को जिम्मेदार माना जा रहा है।

APRIL 12, 202211:36 AM IST

Navkar Corporation- Nippon Life India Asset Management ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 17 लाख इक्विटी शेयर बेचे। इससे कंपनी में फंड हाउस की हिस्सेदारी 4.69 प्रतिशत से घटकर 3.56 प्रतिशत रह गई।

APRIL 12, 202211:21 AM IST

Exclusive : Ola में बदलेगा Bhavish Aggarwal का रोल, अब वह क्या करेंगे?

Ola के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) का रोल बदलने जा रहा है। वह अब कंपनी का रोजाना का कामकाज नहीं देखेंगे। इंजीनियरिंग फंक्शंस, टीम बिल्डिंग और प्रोडक्ट्स पर वह फोकस करेंगे। साथ ही ही वह टू-व्हीलर्स, कार से जुड़े लंबी अवधि के स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। वह विदेश में बिजनेस के विस्तार का प्लान भी बनाएंगे।

ओला ग्रुप (Ola Group) के सीएफओ जीआर अरुण कुमार (GR Arun Kumar) अब पूरे ग्रुप के रोजाना के कामकाज को देखेंगे। कुमार ने पिछले साल ओला में नौकरी शुरू की थी। यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है, जब ओला इनवेस्टर्स से फिर से पैसे जुटाने जा रही है। साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की क्वालिटी को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए हैं। भाविश अग्रवाल ने इस प्लान के बारे में कंपनी के दूसरे एग्जिक्यूटिव्स को 11 अप्रैल को बताया है। मनीकंट्रोल ने अग्रवाल के मेल को देखा है।

APRIL 12, 202211:10 AM IST

Biba Apparels IPO: बीबा IPO के जरिये जुटाएगी 1,500 करोड़ रुपये, जमा किए ड्राफ्ट पेपर्स

Biba Apparels IPO : वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) और फेयरिंग कैपिटल (Faering Capital) के निवेश वाली बीबा अपैरल्स ने IPO लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बात कही है। दिल्ली बेस्ड कंपनी की IPO के जरिये 1,500 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। इसमें कंपनी के निवेशकों को अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने का मौका मिल सकता है।

एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, बीबा (Biba) ने ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं और कंपनी 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। एक अन्य शख्स ने फाइलिंग की पुष्टि की और कहा कि सेकेंडरी इश्यू लगभग 1,400 करोड़ रुपये का हो सकता है और बाकी प्राइमरी इश्यू छोटा सा होगा।

APRIL 12, 202210:47 AM IST

Trade Spotlight :

आइए GEPL Capital के मलय ठक्कर से जानते है कि अब इन शेयरों में हमारी क्या होनी चाहिए रणनीति

Ambuja Cements- होल्ड करें, लक्ष्य 385- 410 रुपये, स्टॉपलॉस 340 रुपये

Godfrey Phillips- होल्ड करें, लक्ष्य 1,320- 1380 रुपये, स्टॉपलॉस 1,170-1,180 रुपये

Adani Total Gas- होल्ड करें, लक्ष्य 2,850 -3,050 रुपये, स्टॉपलॉस 2,350-2,400 रुपये

Gujarat Ambuja Exports- होल्ड करें, लक्ष्य 310-330 रुपये, स्टॉपलॉस 275 रुपये

APRIL 12, 202210:31 AM IST

HDFC SECURITIES के VINAY RAJANI की आज की 3 बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

HG Infra Engineering: Buy | LTP: Rs 627.9 | एचजी इंफ्रा के शेयरों में 600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 705 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Kaveri Seed Company: Buy | LTP: Rs 607.20 | कावेरी सीड्स में 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 695 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Prince Pipes & Fittings: Buy | LTP: Rs 711 | प्रिस पाइप्स में 671 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 810 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

APRIL 12, 202210:25 AM IST

JSW Steel-JSW स्टील की सहायक कंपनी JSW Utkal Steel को केंद्रीय मंत्रालय से 1.32 करोड़ टन प्रति वर्ष (MTPA) कच्चे स्टील की क्षमता वाले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट (ISP) की स्थापना के लिए पर्यावरण मंजूरी मिली है। उक्त स्टील प्लांट प्रोजेक्ट के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर 65,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

APRIL 12, 20229:55 AM IST

WEP Solutions-कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ने जुलाई 2022 से अशोक त्रिपाठी की प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राम एन अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, पद छोड़ देंगे। लेकिन कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष बने रहेंगे।

APRIL 12, 20229:45 AM IST

TCS पर जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज की राय

JEFFERIES ने TCS पर होल्ड रेटिंग बनाये रखी है और इसका लक्ष्य 3925 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इंफोसिस के मुकाबले 10% प्रीमियम पर शेयर मिल रहा है जबकि इसकी अर्निग ग्रोथ 3 प्रतिशत कम है। इन्होंने इसका FY23-24 अनुमान 1-2% बढ़ाया है। उनका कहना है कि FY23-24 में मार्जिन 25% के आस-पास रह सकती है।

JP MORGAN ने TCS पर राय न्यूट्रल रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3900 रुपये तय किया है। उनका कहना है इस साल अब तक इस स्टॉक ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि अब इन्हें इसमें और अपसाइड ट्रिग्गर्स नजर नहीं आ रहे हैं।

NOMURA ने TCS पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,890 से बढ़ाकर 3,930 किया है। उनका कहना है कि कंपनी की रेवेन्यू अनुमान से ज्यादा रही है। FY23-24 के लिए इन्होंने इसका EPS अनुमान 1% बढ़ाया है।MS ने TCS पर इक्वल वेट रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 3900 रुपये तय किया है।

APRIL 12, 20229:23 AM IST

KESORAM IND पर फोकस

सब्सिडियरी Cygnet Ind को डीमर्ज कर अलग से लिस्ट कराएगी। Cygnet Ind के पास रेयॉन, ट्रांसपैरेंट पेपर और केमिकल कारोबार है। कंपनी के सीईओ का कगना है कि Cygnet की 450 करोड़ के टर्नओवर की क्षमता है। इधर Kesoram का पूरा फोकस अब सीमेंट कारोबार पर रहेगा। Kesoram ने 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश जेनरेट किया है। Kesoram Ind नए के CFO रोहित शाह बने। सुरेश कुमार शर्मा ने CFO के पद से इस्तीफा दिया।

APRIL 12, 20229:20 AM IST

Market at open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:19 बजे के आसपास सेंसेक्स 389.64 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 58,574.93 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 109.20 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 17566.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

APRIL 12, 20229:06 AM IST

Petrol-Diesel prices: आज हफ्ते के दूसरे दिन सोमवार को आम लोगों को राहत मिली है। लगातार छठे दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। बीते हफ्ते बुधवार को पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीजल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। कंपनियों ने लगातार 6 दिन रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर बीते 22 दिनों की बात करें तो पेट्रोल का रेट 10 रुपये तक बढ़ चुका हैा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है।

APRIL 12, 20229:03 AM IST

Market at pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 118.65 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58845.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 96.20 अंक यानी 0.54 फीसदी टूटकर 17578.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

APRIL 12, 20228:47 AM IST


पुट ऑप्शन डेटा

17500 की स्ट्राइक पर 29.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 22.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 21.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।17700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17600 पर भी 1.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16500 पर 1.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17600 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

APRIL 12, 20228:41 AM IST

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 24.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 20.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 16.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।17700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,800 पर भी 2.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18900 और फिर 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

APRIL 12, 20228:36 AM IST

5G स्पेक्ट्रम के दाम 40% घटाने की सिफारिश

टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने की 5G स्पेक्ट्रम की कीमत में 40% तक कटौती की सिफारिश की है। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी एक से दो महीने में हो सकती है।

APRIL 12, 20228:33 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17624 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17573 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17752 फिर 17830 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37445 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37276 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37862 फिर 38111 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

APRIL 12, 20228:25 AM IST

FII और DII आंकड़े

11 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,145.24 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 486.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

APRIL 12, 20228:22 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

12 अप्रैल को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp और RBL Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

APRIL 12, 20228:20 AM IST

कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि एशियाई बाजारों की कमजोरी ने आज भारतीय बाजारों पर भी अपना असर दिखाया। निवेशक आज जोखिम वाले काउंटर से निकलते नजर आए। टीसीएस के रिजल्ट के पहले निवेशक टेक्नोलॉजी स्टॉक में अपनी पोजिशन हल्की करते दिखे। बाजार को इस बात का डर है कि अगली तिमाही के लिए सुस्ती की गाइडलाइन इन स्टॉक में और बिकवाली ला सकती है। निगेटिव ओपनिंग के बाद निफ्टी आज 17,650 -17,780 के दायरे में चक्कर लगाता दिखा। तकनीकी नजरिए से डेली चार्ट पर निफ्टी ने आज एक स्मॉल इन साइड बॉडी बियरिश कैंडल बनाया जो बाजार में दिशाहीनता को दर्शाता है।

निफ्टी के लिए 17,600 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी इस स्तर के ऊपर बना हुआ है । तब तक इसमें 17,850-17,900 की और जाने की संभावना बनी हुई है । वहीं अगर निफ्टी 17,600 के नीचे फिसलता है तो बाजार में 17,500-17,430 का लेवल देखने को मिल सकता है।

APRIL 12, 20228:19 AM IST

TCS: अनुमान के मुताबिक Q4 नतीजे, ऑर्डरबुक मजबूत

चौथी तिमाही में TCS के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। डॉलर रेवेन्यू में 2.6 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मैनेजमेंट ने अच्छे ऑर्डर बुक होने की बात कही है। चौथी तिमाही में 1100 करोड़ डॉलर से ज्यादा के डील साइन किए है।

APRIL 12, 20228:17 AM IST

सोमवार को कैसी रही बाजार की चाल

कल के कारोबार में बाजार पिछले हफ्ते की सारी बढ़त गवांता नजर आया। 11 अप्रैल के निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने कल भारतीय बाजारों पर अपना असर दिखाया। टीसीएस के नतीजों के पहले टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट और चुनिंदा बैंकों, फाइनेंशियल शेयरों और एफएमसीजी शेयरों में आई गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया।

कल के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 483 अंक टूटकर 59,000 के मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे फिसल गया और कारोबार के अंत में 58,965 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 109 अंक गिरकर 17,675 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया।

APRIL 12, 20228:17 AM IST

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

ग्लोबल मार्केट से संकेत खराब मिल रहे हैं। एशिया पर खासा दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY करीब 140 अंक फिसला है। DOW FUTURES भी चौथाई परसेंट नीचे नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार 4 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे।

APRIL 12, 20228:16 AM IST

Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।