Gold Rate Today: सोने के भाव में आज आई तेजी, जानिए नोएडा, अहमदाबाद, पटना में क्या रहा रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। भारत में रिटेल सोने की कीमत 12 जुलाई को कई शहरों में 59,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 59,620 रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 54,650 रुपये है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में तेजी आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। भारत में रिटेल सोने की कीमत 12 जुलाई को कई शहरों में 59,000 रुपये के  ऊपर कारोबार कर रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 59,620 रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 54,650 रुपये है। वहीं, चांदी की कीमत 73,600 रुपये प्रति किलो रही। यहां जानें देश के अलग-अलग राज्यों में 12 जुलाई को क्या चल रहा है गोल्ड का रेट..

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,600 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,5600 रुपये प्रति10 ग्राम चुकाने होंगे।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पटना में गोल्ड का रेट

पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,500 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,460 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

लखनऊ में गोल्ड का रेट

लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

ये रहा इन शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,600 59,560
मुंबई 54,650 59,620
कोलकाता 54,650 59,620
लखनऊ 54,600 59,560
बंगलुरु 54,650 59,620
जयपुर 54,600 59,560
पटना 54,500 59,460
भुवनेश्वर 54,650 59,620
हैदराबाद 54,650 59,620

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks : भेल, JB Chemicals और रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के स्टॉक्स में हो सकती है 16 फीसदी तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।