Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें 24 से 18 कैरेट Gold का आज का भाव

Gold Silver Price Today 18th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड May 18, 2022 पर 12:38 PM
सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 46,000 रुपये के करीब बना हुआ है।

Gold Silver Price Today 18th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 46,000 रुपये के करीब बना हुआ है। सोने का रेट 296 रुपये गिरकर 50,297 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 659 रुपये गिरकर 60,961 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

51,000 के करीब आया सोने का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 50,297 रुपये पर  खुला। कल मंगलवार 12 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,593 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 296 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,593 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,072 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  37,723 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,424 रुपये रहा।


IBJA पर सुबह का रेट

मेटल 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 मई रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50297 50593 -296
Gold 995 (23 कैरेट) 50096 50390 -294
Gold 916 (22 कैरेट) 46072 46343 -271
Gold 750 (18 कैरेट) 37723 37945 -222
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29424 29597 -173
Silver 999 60961 Rs/Kg 61302 Rs/Kg -659 Rs/Kg

चांदी के रेट में आई गिरावट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,961  रुपये रहा। चांदी का दाम कल 61,302 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 659 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

24 कैरेट गोल्ड के भाव में आई गिरावट। 24 कैरेट गोल्ड के भाव में आई गिरावट।

Share Market Live Update: बाजार में बढ़त, निफ्टी 16300 के पार, आईटी, फार्मा, रियल्टी शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।