Gold Silver Price Today: शादियों के मौसम में महंगा हुआ सोना, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today 22nd November 2022: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 22 नवंबर 2022 को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 8:00 PM
शादियों के सीजन में सोने के भाव में आई तेजी।

Gold Silver Price Today 22nd November 2022: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 22 नवंबर 2022 को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम  24 कैरेट गोल्ड का रेट 59 रुपये महंगा होकर 52,465 रुपये पर खुला और 52,500 रुपये के ऊपर बंद हुआ। सिल्वर 61,000 रुपये के ऊपर खुला और 61,500 रुपये के ऊपर बंद हुआ। कारोबार कर रहा है। गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार अगले महीने तक कर सकता है।

गोल्ड में आई मामूली तेजी

कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,406 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज इसमें मामूली बढ़त रही। अगर बीते 20 दिनों की बात करें तो सोने का भाव 2,300 रुपये चढ़ा है। हालांकि, बीच में एक दो बार करेक्शन भी आया है। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ करीब 4,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 54 रुपये महंगा होकर 48,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


52500 के ऊपर बंद हुआ गोल्ड

बुलियन मार्केट में सोने का भाव 52,513 रुपये पर बंद हुआ। ये कल के मुकाबले 107 रुपये चढ़कर बंद हुआ है। वहीं, चांदी का भाव 1,500 रुपये चढ़कर 61,551 रुपये पर बंद हुआ।

आज 22 नवंबर को 52,500 रुपये के आसपास बंद हुआ गोल्ड। आज 22 नवंबर को 52,500 रुपये के आसपास बंद हुआ गोल्ड।

IBJA पर आज सुबह 22 नवंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,465 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार 21 नवंबर के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 849 रुपये महंगी हुई है। ये 61,291 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 22 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 21 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52465 52406 59
Gold 995 (23 कैरेट) 52255 52196 59
Gold 916 (22 कैरेट) 48058 48004 54
Gold 750 (18 कैरेट) 39349 39305 44
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30692 30658 34
Silver 999 61291 Rs/Kg 60442 Rs/Kg 849 Rs/Kg

शादियों के कारण मांग में आई तेजी

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है।

भारतीय बाजार में जारी रहेगी तेजी, क्रूड और दूसरी अहम कमोडिटीज की कीमतों में गिरावट से बड़ा सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।