Gold Silver Price: आज फिर सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा भाव

सोने के दाम में आज बड़ी गिरावट नजर आई।

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 12:40 PM
gold2FB

Gold Silver Price Today 23rd November 2021: सोने के दाम में आज बड़ी गिरावट नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का 48076 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।  वहीं, चांदी होकर 64532 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48076 रुपये पर खुला। बीते, सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48834 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 758 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47884 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44038 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,035 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28124 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 64532 रुपये रहा। बीते सोमवार को चांदी का रेट 65829 रुपये रहा।

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।