Aaj ka sone ka bhav : सोने (Gold Price today) में 4 अगस्त को मजबूती देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 12:36 बजे सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 103 रुपये यानी 0.17 फीसदी की तेजी का साथ 59,249 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 3 अगस्त को सोना एमसीएक्स पर 59,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में मजबूती दिखी। सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 2.40 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,971.20 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स भी 0.067 डॉलर यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस था।
