Gold Price: आज फिर सोने के भाव रहे फ्लैट, सिर्फ 5 रुपये चढ़ा गोल्ड, जानें रेट

Gold Silver Price Today 6th March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम लगभग फ्लैट रहे। होली से पहले 10 ग्राम सोने का भाव में मामूली बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 5 रुपये चढ़कर 56,108 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,103 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
आज सोने के भाव में 5 रुपये की तेजी आई।

Gold Silver Price Today 6th March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम लगभग फ्लैट रहे। होली से पहले 10 ग्राम सोने का भाव में मामूली बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 5 रुपये चढ़कर 56,108 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,103 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 154 रुपये चढ़कर 64,293 रुपये पर आ गया है।

56,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 2 मार्च को  56,108 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें  5 रुपये महंगा हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड 51,395 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 6 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)  56108 56103 5
Gold 995 (23 कैरेट) 55883 55878 5
Gold 916 (22 कैरेट) 51395 51390 5
Gold 750 (18 कैरेट) 42081 42077 4
Gold 585 ( 14 कैरेट) 32823 32820 3
Silver 999 64293 Rs/Kg 64139 Rs/Kg 154 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 56,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।