Gold Price: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें 24 से 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 15th February 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। काफी दिनों के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 57,000 रुपये के नीचे आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 248 रुपये गिरकर 56,770 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 1:14 PM
सोने का भाव आज गिरकर 57,000 रुपये के नीचे आ गया है।

Gold Silver Price Today 15th February 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। काफी दिनों के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 57,000 रुपये के नीचे आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 248 रुपये गिरकर 56,770 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 57,018 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 213 रुपये चढ़कर 66,055 रुपये पर आ गया है।

57,000 रुपये के नीचे आया दाम

गोल्ड 56,770 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 228 रुपये गिरकर 52,001 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 15 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56770 57018 -248
Gold 995 (23 कैरेट) 56543 56790 -247
Gold 916 (22 कैरेट) 52001 52229 -228
Gold 750 (18 कैरेट) 42578 42764 -186
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33211 33356 -145
Silver 999 66055 Rs/Kg 65842 Rs/Kg 213 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में जारी रह सकती है तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।