Gold Silver Price Today 15th February 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। काफी दिनों के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 57,000 रुपये के नीचे आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 248 रुपये गिरकर 56,770 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 57,018 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 213 रुपये चढ़कर 66,055 रुपये पर आ गया है।
