Gold Silver Price Today 8th February 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम में तेजी रही। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। गोल्ड रेट आज 177 रुपये की तेजी के साथ 57,542 रुपये पर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 57,365 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में 229 रुपये की तेजी आई। सिल्वर 67,363 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
57,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है गोल्ड
गोल्ड 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 163 रुपये की तेजी आई। आज ये 52,709 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड के भाव में जारी है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।