Gold Rate Today In India: सोना-चांदी की फिसलन जारी, चेक करें देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: गोल्ड के भाव पिछले कुछ समय से ताबड़तोड़ स्पीड से ऊपर चढ़ रहे थे। हालांकि अब मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है। आज की बात करें तो गोल्ड लगातार तीसरे दिन और चांदी लगातार दूसरे दिन आज सस्ता हुआ है। चेक करें कि देश में आज किन शहरों में किस भाव पर गोल्ड और सिल्वर की बिक्री हो रही है
Gold-Silver Rate Today In India: राजधानी दिल्ली में गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है तो चांदी भी लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)
Gold Rate Today In India: दिवाली से गोल्ड की चमक लगातार फीकी पड़ रही। लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड फिसला है और इन तीन दिनों में 24 कैरट की शुद्धता वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹290 सस्ता हुआ है। वहीं दिवाली के दो दिन पहले भी यानी धनतेरस 18 अक्टूबर को भी प्रति दस ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹1910 सस्ता हुआ था। अब आज की बात करें तो आज प्रति दस ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹10 और 22 कैरट की शुद्धता वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दो दिनों में ₹8100 सस्ती हुई है। राजधानी दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹1,63,900 के भाव में बिक रही है।
सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,720 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹1,19,840 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,690 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,570 प्रति 10 ग्राम है जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,920 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹1,20,010 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,690 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,570 प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ और पटना में भाव
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,620 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹1,19,840 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,30,720 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,620 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹1,19,840 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,30,720 में मिल रहा है।
आखिर क्यों फिसल रहा गोल्ड?
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आने वाले महीनों में सोने की कीमतें प्रति दस ग्राम ₹1.50 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद जताई। इसकी वजह है कि वैश्विक और घरेलू बाजारों में केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीद और खासकर चीन और जापान में मजबूत सार्वजनिक मांग के कारण सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दिख सकती है। उनका मानना है कि अगर चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी बातचीत सफल नहीं होती है और रूस-यूक्रेन जंग जारी रहती है, तो आने वाले महीनों में गोल्ड ₹1.50 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं दूसरी तरफ पद्मनाभन को यह भी उम्मीद है कि अगर शॉर्ट टर्म करेक्शन होता है, तो सोने का भाव अस्थायी रूप से घटकर ₹1.15 लाख तक आ सकता है। इस वजह से मुनाफावसूली के चलते गोल्ड के भाव नरम पड़े हैं।
लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव फीके पड़े हैं। दिल्ली में आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। एक दिन पहले यह ₹8 हजार सस्ती हुई थी। आज दिल्ली में चांदी ₹1,63,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,81,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।