Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना! चांदी एक ही दिन में 700 रुपये हुई महंगी

Gold Price Today: ज्वैलर्स की ताजा खरीदारी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: ज्वैलर्स की ताजा खरीदारी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 700 रुपये बढ़कर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये बढ़कर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने बताया कि घरेलू मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। हालांकि, विदेशों में कमजोरी के रुख ने बढ़त को सीमित कर दिया। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 2,532.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी-जिंस एवं मुद्रा मनीष शर्मा ने कहा बताया कि यूरोपीय सत्र की शुरुआत में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,500 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी रहीं, क्योंकि व्यापारी आने वाले दिनों में प्रकाशित होने वाली अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले दांव लगाने के लिए अनिच्छुक रहे। वहीं वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव मामूली बढ़त के साथ 28.70 डॉलर प्रति औंस रहा।


इंदौर में सोना-चांदी हुआ महंगा

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। ये रहा दाम

सोना 73600 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 83800 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

36-24-36 के फिगर से निकलिए बॉस! करोड़पति बनना है तो 50-30-20 पर फोकस कीजिए

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।