Gold Silver price: सोने-चांदी की कीमतों में आज 28 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने के वायदा (फ्यूचर्स) में ₹1,655 या 1.16% की गिरावट आई और यह ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा में 2% यानी 4580 रुपये गिरावट आई और यह ₹2.16 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गया
