Gold Silver Prices Today: सोने में लगातार 7 सत्रों से जारी तेजी पर 13 अगस्त को ब्रेक लग गया। देश और विदेश में सोने में गिरावट देखने को मिली। चांदी पर भी दबाव दिखा। इससे पहले सोने की कीमतें दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.90 फीसदी गिरकर 4,369 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। इधर, भारत में भी गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट दिखी।
