Gold Silver Price Today 12th December 2022: आज सोने का भाव फ्लैट रहा लेकिन सिल्वर में तेजी रही। अगर आपके घर में शादी है, अपनी बेटी या होने वाली बहू के लिए ज्वैलरी खरीदनी है तो ये आपके लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,800 के ऊपर आ गया है। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 66,700 रुपये के पार कारोबार कर रहा है।
आज चढ़ा सिल्वर और फ्लैट रहा गोल्ड
बीते हफ्ते शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,937 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज ये लगभग फ्लैट रहा। गोल्ड 39 रुपये गिरकर 53,898 रुपये पर आ गया। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,700 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 36 रुपये सस्ता होकर 49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिल्वर में आज तेजी रही।
IBJA पर आज 8 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,898 रुपये पर खुला है। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते हफ्ते शुक्रवार को बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 66,770 रुपये पर रही, इसमें 639 रुपये की तेजी आई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
बीते हफ्ते चढ़ा गोल्ड का दाम
बीते हफ्ते सोने का भाव 54,000 रुपये के बहुत करीब चला गया था। बीते एक महीने में सोने का भाव 51,000 रुपये से 54,000 रुपये के करीब आया है। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंज नजर आने वाला है।