Gold Silver Rate: घर में है शादी तो पहले जान लें गोल्ड रेट, 54,000 रुपये के पार पहुंचा सोना

Gold Silver Price Today 13th December 2022: आज सोने का भाव 54,000 रुपये को पार कर गया। अगर आपके घर में भी शादी है और आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 54,000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 67,000 रुपये के पार बंद हुआ

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 7:59 PM
Gold Rate: सोने का भाव 54,000 रुपये के पार पहुंच गया है।

Gold Silver Price Today 13th December 2022: आज सोने का भाव 54,000 रुपये को पार कर गया। अगर आपके घर में भी शादी है और आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 54,000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 67,000 रुपये के पार बंद हुआ।

आज सिल्वर और गोल्ड में रही तेजी   

कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,900 रुपये के पार बंद हुआ था लेकिन आज दाम 54,000 के पार चला गया। गोल्ड 122 रुपये चढ़कर 54,,030 रुपये पर आ गया। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,600 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 112 रुपये महंगा होकर 49,491 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 13 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 54,030 रुपये पर खुला है। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 67,161 रुपये रही, इसमें 139 रुपये की तेजी आई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 13 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 12 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 54030 53908 122
Gold 995 (23 कैरेट) 53814 53693 121
Gold 916 (22 कैरेट) 49491 49379 112
Gold 750 (18 कैरेट) 40522 40431 91
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31607 31536 71
Silver 999 67161 Rs/Kg 67022 Rs/Kg 139 Rs/Kg

गोल्ड के दाम में आई तेजी

आज फिर सोने का भाव 54,000 रुपये के करीब आ गया। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है।

Nifty 2023 में हिट कर सकता है 20000 का स्तर: BofA Securities

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।