Gold Silver Price: नए रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड का भाव, एक्सपर्ट की राय जल्द 64,000 पहुंचेगा सोने का रेट

Gold Silver Price Today 13th January 2023: कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,097 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,254 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 400 रुपये पीछे चल रहा है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 5:06 PM
गोल्ड के दाम में आज फिर तेजी आई।

Gold Silver Price Today 13th January 2023: बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी फिर आने लगी है। सोने का भाव अपने पीक से करीब 400 रुपये पीछे चल रहा है। हफ्ते के पांचवें दिन गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में सिर्फ 157 रुपये की तेजी आई है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये  के करीब पहुंच सकता है। वहीं, गोल्ड फ्यूचर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने का असर नजर आया।

गोल्ड फ्यूचर नए रिकॉर्ड स्तर पर

लोकल 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर का रेट 56,243 रुपये पर पहुंच गया है। गोल्ड का रेट अगस्त 2020 में 56,191 रुपये पर था। ग्लोबल बाजार में गोल्ड बढ़ने का असर नजर आया। गोल्ड का रेट  1,906 डॉलर प्रति आउंस है और इसमें 0.42 फीसदी की तेजी आई है।


क्या नये पीक पर पहुंचेगा गोल्ड

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,097 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,254 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 400 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 144 रुपये महंगा होकर 51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

IBJA पर आज 13 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 13 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 12 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56254 56097 157
Gold 995 (23 कैरेट) 56029 55872 157
Gold 916 (22 कैरेट) 51529 51385 144
Gold 750 (18 कैरेट) 42191 42073 118
Gold 585 ( 14 कैरेट) 32909 32817 92
Silver 999 67848 Rs/Kg 67963 Rs/Kg 115 Rs/Kg

क्या गोल्ड में आएगी और तेजी?

डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

एक्सपर्ट की राय साल 2023 में 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है गोल्ड

अगर बीते 1 महीने की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,000 रुपये पर आ गया है। इसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Hot Stocks - शॉर्ट टर्म में हसिल करना चाहते हैं 25% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।