Gold Silver Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, घर में है शादी तो पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 16th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर कल ब्रेक लग गया था और ये गिरावट आज भी जारी है। हालांकि, आज ये गिरावट मामूली रही। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 53,885 रुपये पर आ गया। आज इसमें 9 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 261 रुपये कम होकर 66,307 रुपये पर आ गया

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 5:12 PM
शादियों के सीजन में सोने के भाव में आई गिरावट।

Gold Silver Price Today 16th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर कल ब्रेक लग गया था और ये गिरावट आज भी जारी है। हालांकि, आज ये गिरावट मामूली रही। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 53,885 रुपये पर आ गया। आज इसमें 9 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 261 रुपये कम होकर 66,307 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें।

आज सिल्वर और गोल्ड में नजर आई गिरावट 

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,894 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 53,885 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड 9 रुपये गिरा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,800 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 8 रुपये सस्ता होकर 49,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 16 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 16 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 15 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 53885 53894 -9
Gold 995 (23 कैरेट) 53670 53679 -9
Gold 916 (22 कैरेट) 49358 49366 -8
Gold 750 (18 कैरेट) 40413 40420 -7
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31522 31528 -6
Silver 999 66307 Rs/Kg 66568 Rs/Kg -261 Rs/Kg

गोल्ड के दाम में रही गिरावट

सोने का भाव 54,400 रुपये के पार जाने के बाद नीचे आ गया। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।