Gold Silver Price Today 16th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नये पीक पर पहुंच चुका है। गोल्ड अपने पिछले पीक 56,600 को पार कर गया है। गोल्ड आज नए हाई 56,800 के ऊपर खुला। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,814 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। सोने के भाव में 352 रुपये की तेजी आई है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है।
बीते शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,462 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,814 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से 200 रुपये ऊपर चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 323 रुपये महंगा होकर 52,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट आपको झटका दे सकता है।
IBJA पर आज 16 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
एक्सपर्ट की राय - साल 2023 में 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है गोल्ड
अगर बीते 1 महीने की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,000 रुपये पर आ गया है। इसमें 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।