Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड लेकिन आज भाव रहा फ्लैट, जानिए 22 से 24 कैरेट सोने का भाव

Gold Silver Price Today 17th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव लगभग फ्लैट रहे। गोल्ड के रेट में आज मामूली 58 रुपये की गिरावट आई। हालांकि, गोल्ड का रेट अभी भी पीक पर बना हुआ है। गोल्ड आज नए हाई 56,825 रुपये पर खुला लेकिन ये कल बंद हुए रेट की तुलना में गिरा है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 12:30 PM
Gold Price: सोने का भाव आज रहा फ्लैट।

Gold Silver Price Today 17th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव लगभग फ्लैट रहे। गोल्ड के रेट में आज मामूली 58 रुपये की गिरावट आई। हालांकि, गोल्ड का रेट अभी भी पीक पर बना हुआ है। गोल्ड आज नए हाई 56,825 रुपये पर खुला लेकिन ये कल बंद हुए रेट की तुलना में गिरा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल सोमवार को 56,883 रुपये प बंद हुआ लेकिन आज 56,825 रुपये पर खुला।

साल 2023 में गोल्ड 64,000 रुपये के स्तर को कर जाएगा पार?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर बीते 1 महीने की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,800 रुपये पर आ गया है। इसमें 3,800 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।


नये पीक पर गोल्ड

मंगलवार को गिरावट पर खुलने के बाद भी सोने के भाव पीक पर बने हुए हैं। सोना आज 56,825 रुपये पर खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 53 रुपये की गिरावट के साथ 52,052 रुपये पर खुला। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट आपको झटका दे सकता है।

IBJA पर आज 17 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार को बंद भाव से की गई है। चांदी आज 188 रुपये गिरकर 69,049 रुपये पर खुली है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 17 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56825 56883 -58
Gold 995 (23 कैरेट) 56597 56655 -58
Gold 916 (22 कैरेट) 52052 52105 -53
Gold 750 (18 कैरेट) 442619 42662 -43
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33243 33277 -34
Silver 999 69049 Rs/Kg 69167 Rs/Kg -118 Rs/Kg

Stock Market Today Live: दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार, निफ्टी 18000 के निकला पार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।