Closing Bell: सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के ऊपर हुआ बंद, PSU बैंक शेयरों ने किया अंडरपरफॉर्म - live stock market today jan 16 updates bse nse sensex nifty latest news siemens tata metaliks ntpc share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

JANUARY 17, 2023/ 3:39 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के ऊपर हुआ बंद, PSU बैंक शेयरों ने किया अंडरपरफॉर्म

सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि इंफ्रा, IT से जुड़े शेयरों में तेजी आई है। 2 दिनों की तेजी के बाद PSU बैंक इंडेक्स में आज बिकवाली देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है

Story continues below Advertisement

सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ

सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि इंफ्रा, IT से जुड़े शेयरों में तेजी आई है। 2 दिनों की तेजी के बाद PSU बैंक इंडेक्स में आज बिकवाली देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 562.75 अंक यानी 0.9

Closing Bell: सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के ऊपर हुआ बंद, PSU बैंक शेयरों ने किया अंडरपरफॉर्मStock Market Today Live:
JANUARY 17, 20233:37 PM IST
सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ
सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि इंफ्रा, IT से जुड़े शेयरों में तेजी आई है। 2 दिनों की तेजी के बाद PSU बैंक इंडेक्स में आज बिकवाली देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 562.75 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 60,655.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 158.45 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 18,053.30 के स्तर पर बंद हुआ।
JANUARY 17, 20233:16 PM IST
दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी आई है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बढ़त हासिल है। वहीं निफ्टी बैंक में निचले स्तर से रिकवरी आई है।
JANUARY 17, 20233:01 PM IST

METRO BRANDS का मुनाफा बढ़कर 112 करोड़ रुपये पर पहुंचा

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में METRO BRANDS का मुनाफा सालाना आधार पर 101.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 112 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 483.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 598.7 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 167.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `205.2 करोड़ रुपये पर रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 2.50/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

JANUARY 17, 20232:39 PM IST

Reliance के शेयरों में तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance के शेयरों में आज खरीदारी का रुझान दिख रहा है। ब्रोकिंग फर्म Jefferies ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 3500 रुपये (Reliance Target Price) फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव से करीब 42 फीसदी अपसाइड है। रिलायंस के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में शानदार रिकवरी हुई है। वहीं जियो का भी प्रदर्शन बेहतर है और इसके लिस्टिंग की संभावना को देखते हुए फिर से वैल्यूएशन करना पड़ा। इन सबके अलावा जेफरीज ने ग्रीन हाइड्रोजन की शानदार ग्रोथ के आसार को देखते हुए रिलायंस में निवेश की सलाह दी है।

JANUARY 17, 20232:25 PM IST

स्पेशलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयर 11 फीसदी भागे

स्पेशलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयरों में आज 11 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिल रही है।18 जनवरी को कंपनी की एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) होने वाली है, जिसके पहले स्टॉक में यह तेजी देखने को मिल रही है। इस मीटिंग में नॉन-प्रमोटर्स को प्रिफरेंशियल इश्यू के माध्यम से धन जुटाने के लिए शेयरहोल्डर की मंजूरी लेने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

JANUARY 17, 20232:07 PM IST

बाजार की दिशा साफ नहीं

बाजार की दिशा साफ नहीं है। INDICES ने पकड़ी अलग-अलग राह पकड़ी है। निफ्टी और सेंसेक्स आधे फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे है लेकिन बैंक निफ्टी और मिडकैप में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इस बीच खबर है कि हिमाचल में ट्रक यूनियन के मनमाने किराये की वजह से हर किसी की परेशानी बढ़ गई है। ट्रक यूनियन के अड़ियल रवैये से पूरे हिमाचल प्रदेश में संकट गहरा गया है। यही नहीं इससे हर महीने ₹200 करोड़ का नुकसान हो रहा है। आम आदमी से लेकर इंडस्ट्री तक हर कोई परेशान परेशान है। आम लोग हों या कर्मचारी, ट्रक ड्राइवर, रीटेलर, कारोबारी, इंडस्ट्री या सरकार हर कोई इन दिनों परेशान है।

JANUARY 17, 20231:43 PM IST

Q3 में NETWORK18 को मुनाफे के मुकाबले 7.7 करोड रुपये का हुआ घाटा

NETWORK18 को 97.1 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 7.7 करोड रुपये का घाटा हुआ है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 1,657.4 करोड रुपये से बढ़कर 1,850.5 करोड रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 373.1 करोड रुपये से घटकर 1.7 करोड रुपये पर आ गई है।

JANUARY 17, 20231:18 PM IST

सोने -चांदी की कीमतों में दबाव

सोने -चांदी की कीमतों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1931 डॉलर के हाई से गिरा है जबकि चांदी 24 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने का भाव 56500 के करीब नजर आ रहा है जबकि चांदी 70000 के नीचे फिसल गई है। डॉलर में हालिया मजबूती से सोने -चांदी की कीमतों में दबाव बना हुआ है। वहीं डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 102.56 पर नजर आ रहा है। साथ ही 10 साल के US बॉन्ड यील्ड में तेजी से सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि 10 साल के US बॉन्ड यील्ड 3.5% से ऊपर बना हुआ है।

JANUARY 17, 202312:57 PM IST
TV18 BROADCAST ने जारी किए तिमाही नतीजे
TV18 BROADCAST ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है जिसके मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग आय 1,567 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,768 करोड़ रुपये पर आ गई है। कंपनी का कहना है कि विज्ञापन में नरमी से ग्रोथ और मुनाफा प्रभावित हुआ है। हालांकि सभी कैटेगरी में दर्शकों का मजबूत रूझान देखने को मिला है। Q3 के दौरान TV विज्ञापन इन्वेंट्री में सालाना आधार पर 10% की गिरावट आई है।
JANUARY 17, 202312:45 PM IST

Bank of India का मुनाफा 1191 करोड़ रुपये रहा

Bank of India का अक्टूबर-दिसंबर मुनाफा 1027 करोड़ रुपये से बढ़कर 1191 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बैंक की ब्याज आय में भी बढ़ोतरी हुई है।ये 3,408 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,594.3 करोड़ रुपये हो गई है। नतीजों के बाद शेयर 6 फीसदी गिरकर 91 रुपये के भाव पर आ गया है।

JANUARY 17, 202312:22 PM IST
MASTEK का कंसो मुनाफा 79 करोड़ रुपये से घटकर 64 करोड़ रुपये पर आया
तीसरी तिमाही में MASTEK ने कंसो मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 79 करोड़ रुपये से घटकर 64 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 625करोड़ रुपये से बढ़कर 659 करोड़ रुपये रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर EBITDA मार्जिन 17.18% से बढ़कर 17.26% पर रही है जबकि EBITDA 107 करोड़ रुपये से बढ़कर 114 करोड़ रुपये पर आ गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 7/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
JANUARY 17, 202312:12 PM IST

Spencer Retail के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई

Spencer Retail के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है और इंट्राडे में आज यह शेयर 11 फीसदी भागा है। Spencer's Retail ने सोमवार को नए फॉर्मेट चेन 'Spencer's Value Market' खोलने का ऐलान किया है। अभी इसका लक्ष्य इस महीने जनवरी में दक्षिण भारत के छह शहरों में नए स्टोर खोलने की है। आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप (RP-Sanjiv Goenka Group) की इस इकाई के देश भर में करीब 185 स्टोर्स हैं।

JANUARY 17, 202311:41 AM IST
चीनी उत्पादन में हुई बढ़ोतरी- ISMA
1 अक्टूबर से 15 जनवरी के बीच चीनी उत्पादन सालाना आधार पर 1.51 करोड़ रुपये टन से बढ़कर 1.57 करोड़ रुपये टन रहा है। 15 जनवरी तक 515 मिलों में गन्ने की पेराई जारी है। यूपी में अक्टूबर 1- जनवरी 15 के बीच शुगर आउटपुट 40 लाख टन से बढ़कर 41 लाख टन पर रहा है। वहीं महाराष्ट्र में अक्टूबर 1-जनवरी 15 तक शुगर आउटपुट 59लाख टन से बढ़कर 60 लाख टन पर रहा है।
JANUARY 17, 202311:19 AM IST

सरकार बजट में पाम आयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर सरकार बजट में क्रूड पाम ऑयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। पिछले 1 साल में दामों में 30% से जायदा की कमी आई है । सरकार 5 से लेकर 7.5% पर्सेंट तक ड्यूटी बढ़ा सकती है। सरकार खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी कर रही है। भारत अपनी जरूरत का 55 परसेंट खाद्य तेल आयात करता है। 1 साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में 30 परसेंट की कमी आई है।

JANUARY 17, 202310:55 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 3,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सरकार से ग्रीन हाइड्रोजन मिशन की मंजूरी मिली है। पहले चरण में मौजूदा हाइड्रोजन यूजर्स पर फोकस किया जा रहा है। दूसरे चरण में नये इंस्ट्रियल कस्टमर पर फोकस किया जायेगा। कंपनी के वैल्यूएशन में $8 बिलियन का इजाफा होगा।

JANUARY 17, 202310:41 AM IST

सोने में तेजी

US फेड द्वारा ब्याज दरों में धीमी बढ़ोतरी की उम्मीद से गोल्ड सोमवार को लगभग नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से धीमी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने इसकी चमक को बढ़ाया है। हाजिर सोना ने 1,918 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है । इससे पहले सत्र में कीमतें 1,929 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थीं, जो अप्रैल के अंत से अब तक का उच्चतम स्तर है। MCX पर सोना आज 54,474 रूपये पर कारोबार कर रहा था।

JANUARY 17, 202310:12 AM IST

बाजार में तेजी बढ़ी, निफ्टी 18000 के पार निकला

बाजार में खरीदारी का मूड लौटा है। निफ्टी 18000 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन मिडकैप में सुस्ती कायम है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बढ़त आई है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। इस बीच FMCG शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। HUL 2% से ज्यादा की तेजी के साथ FNO का TOP गेनर बना है। साथ ही डाबर, ITC, ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी हो रही है।

JANUARY 17, 202310:07 AM IST

Federal Bank पर Citi की राय

सिटी ने फेडरल बैंक पर खरीद की राय दी है और इसके लिए 165 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक, FY24 में NIM में तेजी आएगी। जबरदस्त NII के दम पर PPoP में सालाना आधार पर 40% की बढ़त हुई है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से तेजी से री-प्राइसिंग को सपोर्ट मिलता रहेगा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर CASA में कमी, LDR के लिए बेहद कम मौके है। इंक्रीमेंटल लायबिलिटी मोबिलाइजेशन पर दबाव मध्यम अवधि के लिए बना रहेगा । हालांकि ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहने तक NIM में कमी की उम्मीद नहीं है।

JANUARY 17, 20239:48 AM IST

बल्क डील

हाई-टेक पाइप्स: क्वांट म्युचुअल फंड ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए हाई-टेक पाइप्स में 2 लाख शेयर खरीदे। ये शेयर 880 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे गए हैं।

सुला वाइनयार्ड्स: क्वांट म्युचुअल फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए इस वाइन मेकर के 10 लाख शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों की औसत खरीद मूल्य 361.82 रुपये प्रति शेयर रही।

टाटा मेटालिक्स: मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से टाटा स्टील की सहायक कंपनी में 1.98 लाख शेयर खरीदे हैं। ये शेयर 834.67 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे गए हैं।

JANUARY 17, 20239:19 AM IST

हल्की बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है।सेंसेक्स 27.95 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 60,120.92 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 19.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17897.30 के स्तर पर नजर आया।

JANUARY 17, 20239:09 AM IST
18 पैसे कमजोर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 81.79 के स्तर पर खुला है। बता दें कि कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.61 के स्तर परबंद हुआ था।
JANUARY 17, 20239:07 AM IST

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त देखने को मिली। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 88.18 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 60181.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17970.30 के स्तर पर नजर आया।

JANUARY 17, 20239:03 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17858 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17812 और 17737 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18008 फिर 18054 और 18129 पर इसको रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42069 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41916 और 41668 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42564 फिर 42718 और 42966 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

JANUARY 17, 20238:46 AM IST

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है. इसके अलावा कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 2,100 रुपये प्रति टन से घटकर 1,900 रुपये प्रति टन कर दिया है। नई दरें 17 जनवरी 2023 यानी आज से लागू भी हो चुकी हैं. विंडफॉल टैक्स को केंद्र सरकार हर 15 दिन में रिवाइज करती है। ATF के एक्सपोर्ट पर विंंडफॉल टैक्स 4.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. जबकि, डीजल के एक्सपोर्ट पर 6.5 रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. इसमें 1.5 रुपये प्रति लीटर का सेस भी शामिल है।

JANUARY 17, 20238:42 AM IST

Kesoram Industries पर फोकस

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 48 करोड़ रुपए का कंसोलीडेटेड घाटा हुआ है। वहीं, पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। कंपनी के प्रदर्शन पर बढ़ती उत्पादन लागत, ऊर्जा और ईंधन पर बढ़ते खर्च और आकस्मिक घाटे का निगेटिव असर देखने को मिला है। लेकिन इस अवधि में कंपनी की कंसोलीडेटेड प्रचालन आय सालाना आधार पर 12.6 फीसदी की बढ़त के साथ 986 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की अधिकांश आय उसके सीमेंट कारोबार से होती।

JANUARY 17, 20238:41 AM IST

सीमेंस (Siemens) पर फोकस

सीमेंस को इंडियन रेलवेज से 9000 हॉर्सपावर (HP) के 1200 लोकोमोटिव के लिए ऑर्डर मिला है। ये भारत में सीमेंस को अब तक के इतिहास में मिला अकेला सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी लोकोमोटिव इंजनों की डिजाइनिंग, उत्पादन, कमीशनिंग और टेस्ट करेगी। इन इंजनों की डिलीवरी 11 साल की अवधि में पूरी होगी। इस अनुबंध में इन इंजनों का 35 साल का पूर्ण सर्विस मेंटेनेंस भी शामिल है। इन लोकोमोटिव्स को गुजरात के दाहोद स्थित भारतीय रेलवे के कारखाने में असेंबल किया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल मूल्य 26000 करोड़ रुपये है।

JANUARY 17, 20238:30 AM IST

FII और DII आंकड़े

16 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 750.59 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 685.96 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

JANUARY 17, 20238:19 AM IST

17 जनवरी को आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

17 जनवरी को Bank of India, ICICI Lombard General Insurance Company, ICICI Prudential Life Insurance Company, Delta Corp, Eris Lifesciences, Hathway Cable & Datacom, Mastek, Metro Brands, Network18 Media & Investments, TV18 Broadcast, Newgen Software Technologies, Shalby, Tata Investment Corporation और Tata Metaliks के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

JANUARY 17, 20238:11 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

17 जनवरी को NSE पर 3 स्टॉक L&T Finance Holdings,Indiabulls Housing Finance और GNFCF &O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

JANUARY 17, 20238:05 AM IST

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

16 जनवरी को शुरू हुए हफ्ते में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कल के कारोबार में बाजार अपनी शुरुआती बढ़त कायम रखने में कामयाब नहीं रहा और लगभग पूरे दिन लाल निशान में कारोबार करता रहा। मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑटो स्टॉक्स में आई बिकवाली के चलते बाजार 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE Sensex 168 अंक गिरकर 60093 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 62 अंक गिरकर 17895 के स्तर पर बंद हुआ।

JANUARY 17, 20238:04 AM IST

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। क्रेडिट पॉलिसी मीटिंग से पहले निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। उधर, अमेरिकी फ्यूचर्स में फ्लैट ट्रेडिंग कर रहा है। आज फिर से US मार्केट खुलेंगे ।

JANUARY 17, 20238:03 AM IST

Stock Market Today Live:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।