Gold Silver Price Today 19th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने के भाव में फिर करेक्शन आया है। आज गोल्ड के रेट में 113 रुपये की गिरावट आई है। सोने का भाव अपने पीके से नीचे आ गया है। गोल्ड आज 56,642 पर खुला। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल बुधवार को 56,755 रुपये पर बंद हुआ। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 19 जनवरी 2023 का रेट जरूर जान लें।
गोल्ड 56,800 रुपये के नये पीक पर पहुंच गया था लेकिन बीते 3 दिनों में इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 104 रुपये की गिरावट के साथ 51,884 रुपये पर खुला।
IBJA पर आज 19 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार को बंद भाव से की गई है। चांदी के बाव में 1,700 रुपये का करेक्शन आया है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
साल 2023 में गोल्ड 64,000 रुपये के स्तर को कर जाएगा पार?
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर बीते 1 महीने की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,800 रुपये पर आ गया था। इसमें 3,800 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।