Gold Silver Price: घर की शादी के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, आज 53000 पहुंच गया है सोना

Gold Silver Price Today 1st December 2022: शादी (Wedding Season) के सीजन में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि गोल्ड आज 53,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
आज सोने का भाव 53,000 रुपये को पार कर गया।

Gold Silver Price Today 1st December 2022: शादी (Wedding Season) के सीजन में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि गोल्ड आज 53,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। शादी के सीजन में डिमांड बढ़ने और इंटरनेशनल कारणों से सोने के रेट में तेजी आई है। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव में तेजी आई और ये 343 रुपये चढ़कर 53,120 रुपये पर आ गया। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1783 रुपये बढ़कर 63,600 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर में आई गिरावट 

कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,777 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 53,120 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 3,400 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 314 रुपये महंगी होकर 48,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज सुबह 1 दिसंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,120 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 63,683 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 1 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 53120 52777 343
Gold 995 (23 कैरेट) 52907 52566 341
Gold 916 (22 कैरेट) 48658 48344 314
Gold 750 (18 कैरेट) 39840 39583 257
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31075 30875 200
Silver 999 63683 Rs/Kg 61900 Rs/Kg 1783 Rs/Kg

शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड 

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है।

Share Market Live - सेंसेक्स 63500 के ऊपर, निफ्टी 18,900 के आसपास, ऑटो शेयरों में दबाव

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।