बाजार में संतुलित रवैया रखना अच्छा, बैंक-ऑटो और आईटी शेयरों में करें निवेश: गुरमीत चड्ढा
निफ्टी ऑलटाइम हाई लगा चुका है, अब यहां से क्या संभावनाएं बन रही हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बाजार कई बार सरप्राइज करता है। इस बार भी ऐसा ही रहा है। ये काफी हीटेड रैली रही है। बहुत सारे लोग इसका हिस्सा नहीं बन पाये हैं। इस रैली में रिटेल की भागीदारी ज्यादा रही है। जब कभी भी 22-23 का अर्निंग मल्टीपल आता है तो हमें थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए। इस तेजी में अब हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं हम किसी पाकेट में ओवरबॉट तो नहीं हो रहे हैं। ध्यान रखें की यूएस फेड ने ये कहा है कि हम ब्याज दरों में बढ़त की रफ्तार घटाएंगे। उसने ये नहीं कहा है कि हम इसे रोक देंगे। हालांकि गुरमीत का ये भी मानना है कि जनवरी से महंगाई में काफी कमी आती दिखेगी।
गुरमीत के पसंदीदा स्टॉक्स
गुरमीत ने आगे कहा कि SBI की रिटेल हाउसिंग लोन में बेहतर ग्रोथ रही है। आगे SBI और SBI CARDS में पैसा बनने की उम्मीद है। नए जमाने की इंटनेट आधारित कंपनियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यू एज कंपनियों में निवेश के लिए अभी इंतजार करेंगे। ITC पर गुरमीत का कहना है कि ये स्टॉक अपने ढंग से चलता है। लेकिन इस समय इसका वैल्युएशन आकर्षक है।FMCG में गुरमीत चड्ढा को ब्रिटेनिया (BRITANNIA), टाटा कंज्यूमर (TATA CONS), वरुण बेवरेजेज (VARUN BEV) और अदानी विल्मर (ADANI WILMAR) पसंद हैं।वहीं IT में गुरमीत चड्ढा को इंफोसिस(INFOSYS), केपीआईटी टेक (KPIT TECH), टाटा एलेक्सी (TATA ELXSI) और परसिस्टेंस (PERSISTENT) पसंद हैं।बैंकिंग और फाइनेंस में गुरमीत चड्ढा को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और SBI CARDS(एसबीआई कार्डस) पसंद हैं। वहीं, ऑटो में इनको टीवीएस मोटर्स (TVS MOTOR)और M&M पसंद हैं।