Gold Silver Price: फिर 55000 रुपये के करीब सोना, घर में है शादी तो पहले चेक कर लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 27th December 2022: सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी जारी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,550 रुपये पर आ गया। आज इसमें 164 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 717 रुपये बढ़कर 68,470 रुपये पर आ गया

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 5:08 PM
Gold rates today: 55,000 रुपये के और करीब आया सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 27th December 2022: सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी जारी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,550 रुपये पर आ गया। आज इसमें 164 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 717 रुपये बढ़कर 68,470 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी वर-वधू के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट जान लें।

आज सिल्वर और गोल्ड में नजर आई तेजी

कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,386 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,550 रुपये के दाम पर आ गया है। ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द 55000 रुपये के आसपास आ सकता है। गोल्ड 164 रुपये चढ़ा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,000 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 150 रुपये महंगा होकर 49,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 27 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 27 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 26 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 54550 54386 164
Gold 995 (23 कैरेट) 54332 54168 164
Gold 916 (22 कैरेट) 49968 49818 150
Gold 750 (18 कैरेट) 40913 40790 123
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31912 31816 96
Silver 999 68470 Rs/Kg 67753 Rs/Kg 717 Rs/Kg

गोल्ड के दाम में तेजी के कारण

सोने का भाव 54,400 रुपये के पार जाने के बाद नीचे आ गया। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

Stock Market Today Live: वौलेटिलिटी के बीच बाजार की चाल सपाट, निफ्टी 18000 के पार, मेटल शेयरों में तेजी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।